Showing posts with label CoronaUpdateCoronaUpdate. Show all posts
Showing posts with label CoronaUpdateCoronaUpdate. Show all posts

Friday, May 8, 2020

उदयपुर से हाजीपुर रेलवे जंक्शन पहुँचे प्रवासी बिहारी

हाजीपुर : प्रवासी पैसेंजर ट्रेन से उदयपुर से हाजीपुर रेलवे जंक्शन पर पहुंचे। इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में जिला पदाधिकारी, वैशाली उदिता सिंह ने बताया कि एक हजार एक चौहत्तर (1174) प्रवासी पैसेंजर ट्रेन से उदयपुर से हाजीपुर जंक्शन पहुंचे जिसमेंअन्य राज्यों के पैसेंजर और बिहार के अन्य जिले के साथ-साथ वैशाली जिला के कुल 149 पैसेंजर हैं। 
सभी पैसेंजर का रजिस्ट्रेशन करके मेडिकल जांच कराई गई है और अल्पाहार दिया गया है। इन पैसेंजर को उनके गृह जिले के लिए संबंधित जिला प्रशासन की देख-रेख में सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए बसों से भेजा जा रहा है। 
इस क्रम में प्रवासी पैसेंजर को उनके गृह जिले ले जाने के लिए कई दर्जन बसें हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर में थे और जिला प्रशासन के कई अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस टीम की पूरी मुस्तैदी दिखाई पड़ रही थी।

HIIMS HOSPITAL वैशाली जंदाहा के चिकित्सक डॉ पप्पू कुमार सिंह वाग्भट्ट पुरस्कार से हुए मेरठ में हुए सम्मानित

HIIMS HOSPITAL वैशाली जंदाहा के चिकित्सक डॉ पप्पू कुमार सिंह वाग्भट्ट  पुरस्कार से हुए मेरठ  में हुए सम्मानित आयुर्व...