Showing posts with label Bihar. Show all posts
Showing posts with label Bihar. Show all posts

Tuesday, May 12, 2020

17 मई के बाद लॉकडाउन में मिल सकती है छूट, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से रखी अपनी राय

देश के प्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवी बार दूसरे राज्यों के सीएमओ से बात चीत की है, औऱ लॉकडाउन को लेकर उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाना है या फिर नही बढ़ाना यह अब राज्य सरकार तय करेगी, वही प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के सीएम के कोरोना को रोकने में सबसे बड़ा रोल रहा है यही नही उन्होंने कहा कि पूरा देश मान चुका है कि भारत ने देश को लॉकडाउन कर बहुत अच्छा काम किया है इतना ही नही बल्की विश्व में भारत की चर्चा भी हो रही है ।देश के प्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवी बार दूसरे राज्यों के सीएमओ से बात चीत की है, औऱ लॉकडाउन को लेकर उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाना है या फिर नही बढ़ाना यह अब राज्य सरकार तय करेगी, वही प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के सीएम के कोरोना को रोकने में सबसे बड़ा रोल रहा है यही नही उन्होंने कहा कि पूरा देश मान चुका है कि भारत ने देश को लॉकडाउन कर बहुत अच्छा काम किया है इतना ही नही बल्की विश्व में भारत की चर्चा भी हो रही है ।
प्रवासी श्रमिकों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम परेशान हैं कि लोग जहां हैं उन्हें वहीं रहना चाहिए, लेकिन ये सामान्य मानव का व्यवहार है कि वो अपने घर जाना चाहता है और इसलिए हमने अपने फैसले में बदलाव किया. इसके बावजूद हमने ये सुनिश्चित किया, कि ये बीमारी फैले नहीं और गांवों तक नहीं पहुंचे, यही हमारे लिए बड़ी चुनौती भी है,” पीएम ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि आप सभी सुझावों से दिशा-निर्देश निर्धारित होंगे, भारत इस संकट से अपने आप को बचाने में बहुत हद तक सफल हुआ है, राज्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, दो गज की दूरी ढीली हुई तो संकट बढ़ेगा, हम लॉकडाउन कैसे लागू कर रहे हैं. यह बड़ा विषय रहा, हम सबकी भूमिका महत्वपूर्ण रही,

Sunday, May 10, 2020

1200 श्रमिको को लेकर केरल से बेतिया पहुंची स्पेशल ट्रेन, स्टेशन पर पहले से मौजूद थे DM

बेतिया : देश के दूसरे राज्यों से प्रवासी श्रमिकों के घर वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। 7 मई को जहां केरल व गुजरात से श्रमिकों को लेकर दो ट्रेनें बेतिया पहुंची थीं वहीं, 9 मई को रात लगभग साढ़े दस बजे केरल (Kerala) से एक और ट्रेन करीब 1200 श्रमिकों को लेकर बेतिया (Bettiah) पहुंची। ट्रेन के आने से पहले ही डीएम कुन्दन कुमार पूरे प्रशासनिक अमले के साथ बेतिया रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। यह ट्रेन केरल के अलप्पुझा से श्रमिकों को लेकर आई है। ट्रेन के आने से पहले ही जिला प्रशासन ने तैयारी  पूरी कर ली थी. ट्रेन के पहुंचते ही श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करवाते हुए स्टेशन से बाहर निकाला गया।
वहीं, इस बाबत जानकारी देते हुए डीएम कुन्दन कुमार ने बताया कि स्टेशन पर 19 काउंटर बनाए गए हैं, जहां श्रमिकों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सक्रीनिंग के बाद श्रमिकों का बॉयोडाटा भी लिया जा रहा है। जिसके तहत श्रमिकों के स्किल की भी जानकारी ली जा रही, ताकि आगे चलकर मजदूरों को उनकी काबिलियत के अनुसार, काम मुहैया कराई जा सके। वहीं, उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर बने क्वारेंटिन सेंटर पर खाने पीने से लेकर स्वास्थ्य जांच की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।


3N के फेसबुक पेज को लाइक करें और जानें तमाम न्यूज़ अपडेट - https://www.facebook.com/3nNewsNetwork/


खबरों को विस्तार में पढ़ने के लिए हमारे blogs पढ़े - http://3nnewsnetwork.blogspot.com


न्यूज़ वीडियो सबसे पहले देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - https://www.youtube.com/channel/UCmseCnekJmcqzD9-XhZo4MQ

Friday, May 8, 2020

उदयपुर से हाजीपुर रेलवे जंक्शन पहुँचे प्रवासी बिहारी

हाजीपुर : प्रवासी पैसेंजर ट्रेन से उदयपुर से हाजीपुर रेलवे जंक्शन पर पहुंचे। इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में जिला पदाधिकारी, वैशाली उदिता सिंह ने बताया कि एक हजार एक चौहत्तर (1174) प्रवासी पैसेंजर ट्रेन से उदयपुर से हाजीपुर जंक्शन पहुंचे जिसमेंअन्य राज्यों के पैसेंजर और बिहार के अन्य जिले के साथ-साथ वैशाली जिला के कुल 149 पैसेंजर हैं। 
सभी पैसेंजर का रजिस्ट्रेशन करके मेडिकल जांच कराई गई है और अल्पाहार दिया गया है। इन पैसेंजर को उनके गृह जिले के लिए संबंधित जिला प्रशासन की देख-रेख में सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए बसों से भेजा जा रहा है। 
इस क्रम में प्रवासी पैसेंजर को उनके गृह जिले ले जाने के लिए कई दर्जन बसें हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर में थे और जिला प्रशासन के कई अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस टीम की पूरी मुस्तैदी दिखाई पड़ रही थी।

HIIMS HOSPITAL वैशाली जंदाहा के चिकित्सक डॉ पप्पू कुमार सिंह वाग्भट्ट पुरस्कार से हुए मेरठ में हुए सम्मानित

HIIMS HOSPITAL वैशाली जंदाहा के चिकित्सक डॉ पप्पू कुमार सिंह वाग्भट्ट  पुरस्कार से हुए मेरठ  में हुए सम्मानित आयुर्व...