जाप नेता राजू दानवीर ने भारत बंद को बताया सफल, कहा – किसानों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं.
पटना, 26 मार्च 2021 : कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में जन अधिकार पार्टी (लो) के नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में इनकम टैक्स चौराहा से डाकबंगला चौराहा तक मार्च किया। इस मार्च में सभी प्रकोष्ठों के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सबों ने एक स्वर में तीनों कृषि कानूनों के साथ – साथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस कानून, बिहार विधानसभा में लोकतंत्र के बलात्कार, महंगाई, डीजल-पेट्रोल की लूट का भी विरोध किया।
इस मौके पर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने बंद को सफल बताया और कहा कि आज पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के आह्वान पर जन अधिकार पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता सड़क पर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का का तीनों कृषि कानून देश विरोधी और किसानों पर जुल्म करने वाला है, जिसे हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों के अधिकारों को छिना जा रहा है। केंद्र सरकार की नजर किसानों की जमीन पर है। सरकार सस्ते दाम पर किसानों की जमीन को पूंजीपतियों को देना चाहती है। यह सरकार उधोगपतियों की सरकार ही। हमारी मांग है कि किसानों को उनके अनाज का उचित मूल्य मिले। इन कृषि कानून से देश के अन्नदाताओं को परेशान किया जा रहा है। इससे उनके जीवन पर खतरा आ गया है। हम हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़े हैं।
No comments:
Post a Comment