सासाराम: क्वारंटाइन सेंटर से रात में बाहर निकल युवती के साथ किया दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
नेशनल न्यूज़ नेटवर्क बिहार डेस्कUpdated: 24 May 2020 12:05 AM
पुलिस के अनुसार युवती खेत में शौच करने गई थी। इसी दौरान 6 संख्या में आये लोगों ने युवती को पकड़ लिया। कुछ दूरी पर ले ले जाकर दो लोगों ने रेप किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।
गया के क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे बच्चे की जहरीले सांप के काटने से मौत
बिहार के गया में क्वारेंटाइन सेंटर में अपने माता-पिता के साथ रह रहे एक सात साल के बच्चे की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना गया के मोहनपुर प्रखंड की मटिहानी पंचायत के कंचनपुर हाई स्कूल स्थित क्वारेंटाइन सेंटर की है। अंकुश राज मटिहानी गांव का रहने वाला बताया जाता है। लॉकडाउन 3 के दौरान प्रवासियों को घर लौटने की मिली ढ़ील के बाद अंकुश अपने माता पिता के साथ 17 मई को मुंबई से आया था। सेंटर पर जगह न होने के कारण लोग बरामदे पर ही सो रहे थे। घटना के बाद सेन्टर पर रह रहे लोग भयभीत हैं।
  
  
No comments:
Post a Comment